Home मुख्य ख़बरें डोनाल्ड ट्रंप का भारत को दोहरा झटका: 25% टैरिफ और 6 पेट्रोलियम...

डोनाल्ड ट्रंप का भारत को दोहरा झटका: 25% टैरिफ और 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर बैन

3
0

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। 25% टैरिफ (25% tariff) लगाने के ऐलान के 12 घंटे के अंदर दूसरा झटका देते हुए भारत की 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर बैन लगा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ये कंपनियां ईरान के साथ व्यापार कर रही थीं। इनमें एलकेमिकल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोबल इंडस्ट्रियल केमिकल्स लिमिटेड, जुपिटर डाई केम प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां भी शामिल है। 6 भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों पर लगा बैन

अमेरिका ने जहां रूस के साथ कारोबार करने पर भारत के ऊपर जुर्माने लगाने का ऐलान किया है, तो US के निशाने पर ऐसी भारतीय कंपनियां भी आ गई हैं, जो ईरान के साथ पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का लेन-देन करती हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इसे लेकर 6 भारतीय कंपनियों को कार्यकारी आदेश (E.O.) 13846 के तहत प्रतिबंधित किया गया है। ट्रंप प्रशासन का ये फैसला दरअसल, सीधे तौर पर ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल सेक्टर को टारगेट करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here