Home छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पर आर्थिक प्रहार की तैयारी, आठ राज्यों की बैठक में बनी...

नक्सलवाद पर आर्थिक प्रहार की तैयारी, आठ राज्यों की बैठक में बनी रणनीति

14
0

रायपुर-

नक्सल मोर्चे पर अब आर्थिक जाल भी टूटेगा। नक्सल संगठनों की फंडिंग रोकने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सीधे कार्रवाई में शामिल होगा। रायपुर में हुई उच्चस्तरीय बैठक में “प्लान ऑफ एक्शन टू नक्सल” को लेकर अहम निर्णय लिया गया।

इस बैठक में छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी — IG और DIG स्तर के अफसर — शामिल हुए। साथ ही ED और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के प्रतिनिधियों ने हाल ही में उजागर हुई टेरर फंडिंग की घटनाओं पर प्रस्तुति दी।

बैठक का संचालन इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने किया। इसमें नक्सल नेटवर्क की आर्थिक रीढ़ तोड़ने के लिए ED-NIA के संयुक्त अभियानों पर विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here