रवि परिहार रतनपुर(बेलतरा)
सड़क के गड्ढों पर कांग्रेसजनों ने लगाया रोपा, गड्ढों का किया नामकरण……
बिलासपुर। बारिश के इस मौसम में खस्ता हाल सड़कों या यूं कहें कि गड्ढों के बीच सड़क को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में कांग्रेसजनों व ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन किया। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमतराई बस्ती में दो घंटे से भी ज्यादा समय तक प्रदर्शन चला। खस्ताहाल सड़कों को लेकर नाराज कांग्रेसजनों ने विरोध स्वरुप धान की रोपाई भी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। खमतराई बस्ती के लोगों ने भी धरना प्रदर्शन का समर्थन किया।

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खमतराई में आज कांग्रेसजनों के साथ ही ग्रामीणों का गुस्सा खस्ताहाल सड़कों को लेकर जमकर फूटा। बदहाल सड़कों के बीच से आना-जाना कर रहे ग्रामीणों का गुस्सा तब सरकार के नुमाइंदों के लिए फूट पड़ा,जब कांग्रेसजनों ने बदहाल सड़कों को जल्द बनाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। रोज-रोज की दिक्कतों से परेशान ग्रामीण सीधे कांग्रेस के आंदोलन से जुड़ गए और अपने गुस्से का इजहार भी इसी अंदाज में किया। ग्रामीणों की मौजूदगी में कांग्रेसजनों का आंदोलन बेहद प्रभावी नजर आया। ग्रामीणों की मौजूदगी में कांग्रेसजनों का उत्साह देखते ही बनता है। खराब मौसम के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेसजनों ने पीडब्ल्यूडी , नगर निगम के अफसरों,राज्य सरकार के नुमाइंदों के खिलाफ अपने गुस्से का इजहार किया और इसी अंदाज में जमकर नारेबाजी भी करते रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में आंदोलन की शुरुआत भी इसी अंदाज में हुई। गड्ढों के धान की रोपाई की। कांग्रेसजनों के साथ ग्रामीणों ने रोपा लगाने में मदद भी की। रोपा लगाकर विरोध दर्ज कराया। सड़कों की बदहाली को लेकर नाराजगी का आलम ऐसा कि कांग्रेस के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने सड़कों के गड्ढों पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। गड्ढों में पानी और कीचड़ भी था। पानी व कीचड़ से परहेज किया बिना ग्रामीणों व कांग्रेसजनों ने विरोध जताते हुए कहा कि जब नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड के अंदर की रोड का ये हाल है तो गाँव की सड़के का हाल और भी बुरा है !

0 ज़िले की सड़कों की हालत बेहद खराब, हर ब्लाक मुख्यालय में करेंगे प्रदर्शन
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने धरना प्रदर्शन को संबाेधित करते हुए कहा कि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के खमतराई से कांग्रेस के बैनर तले आंदोलन की शुरुआत कर दी है। पूरे बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों में खराब सड़कों को जल्द बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। ज़िले भर की सड़कें बेहद खराब है। बारिश के दिनों में यह और भी भयावह हो गया है। लोग बदहाल सड़कों से आना जाना करने मजबूर हैं। अधिकांश जगहों पर तो सड़कें ही नहीं है। गड्ढों पर सड़क नजर आ रही है। सरकार के नुमाइंदे जुमलेबाजी की कर रहे हैं। काम कुछ नहीं हो रहा है। जब नगर निगम चेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड के सडको की ये हालत है तो गाँव के अंदर की सङ्को का और भी बुरा हाल है

0 पहले धान की रोपाई फिर गड्ढों का किया नामकरण, फोटो सहित तख्ती भी लगाई
नाराज कांग्रेसजनों ने सड़कों के गड्ढों पर ग्रामीणों के साथ पहले धान की रोपाई की और फिर गड्ढों को नामकरण किया। नामकरण करने के लिए नेताओं के नाम व फोटो की तख्ती भी साथ लेकर आए थे। एक गड्ढे का सीएम के नाम किया तो दूसरे को डिप्टी सीएम अरुण साव, तीसरे गड्ढे को सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तो आगे के गड्ढों को स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला के नाम किया और उसके नाम की फोटो वाली तख्ती भी गड्ढे में लगाए।

0 पुलिस की रही मौजूदगी
कांग्रेस के आंदोलन के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही। गड्ढों पर धान की रोपाई और गड्ढों का नामकरण से लेकर सीएम सहित दिग्गज नेताओं के नाम व फोटो वाली तख्ती को गड्ढों में लगाते पुलिस के जवान व अफसर चुपचाप देखते रहे। जैसे ही कांग्रेसजनों ने आंदोलन खत्म कर रवाना हुए, पुलिस अपना काम करते नजर आई।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी
पूर्व प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, भुवनेश्वर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू , झगरराम सूर्यवंशी, एवं लक्ष्मीनाथ साहू, , नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, शिल्पी तिवारी, पार्षद पुष्पेन्द्र साहू, मोहन श्रीवास, सुनील सोनकर, साखन दर्वे, पवन साहू , देवेन्द्र मिश्रा,रामा बघेल, बजरंग बंजारे, रामप्रकाश साहू,मनीष गढ़ेवाल,भागीरथी यादव, मनीष सेंगर, मनोज शर्मा, अशोक सूर्यवंशी, सुरेन्द्र तिवारी, बालचंद साहू, हितेश देवांगन,रामप्रसाद ध्रुव,अंकित प्रजापति, कामाक्षी पाटनवार, अजय काले, शेरसिंह कश्यप, सुजीत यादव, बबली खान,राकेश साहू, निलय शर्मा, शैलेष मिश्रा, सागर कुर्रे, कुंती उईके, संजय भास्कर, सूर्यकांत साहू, अनिल बंजारे,बद्री शर्मा, आशीष यादव, अर्जुन यादव, पिंटू वर्मा, राजीव साहू, आदि बड़ी सख्य में कांग्रेस जन उपस्थित मौजूद थे









