Home चर्चा में गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव ; गौरैला में रामभक्ति का आयोजन ; महिलाओं...

गोस्वामी तुलसीदास जयंती उत्सव ; गौरैला में रामभक्ति का आयोजन ; महिलाओं का अभिनंदन शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ और सुंदरकांड पत्रिका देकर किया गया:

4
0

जीपीएम संवाददाता – तापस शर्मा

गौरेला:

सियाराम गौ सेवा संस्थान गोरखपुर गौरेला में पिछले वर्ष की भांति आज 31 जुलाई को संत गोस्वामी तुलसीदास जी की 528 में जयंती का गरिमा पूर्ण आयोजन गौशाला परिसर में किया गया जिसमें आचार्य पंडित सीताराम तिवारी ने अध्यक्षता की एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका गौरेला की उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ! इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र पर पूजन अर्चना आरती का आयोजन हुआ जिसमें सभी भक्तों ने आरती किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संचालक मथुरा सोनी ने संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही पंडित सीताराम तिवारी, कौशलमणि तिवारी, मुकेश दुबे, पत्रकार तापस शर्मा ने और श्रीमती सरस्वती ठाकुर ने भी अपने विचार रखें।

इसके बाद उन महिलाओं का अभिनंदन शाल श्रीफल पुष्प गुच्छ और सुंदरकांड पत्रिका देकर किया गया जो लोग अनेक वर्षों से नगर में सुंदरकांड का पाठ और रामायण का पाठ घर-घर जाकर करते है।इसमें मुख्य रूप से हेमलता नामदेव, सुमन गुप्ता, संगीता केसरी, कविता निमोद, सीमा विश्वकर्मा, विद्या नामदेव, मंजू केसरी, मधु गुप्ता, सुमन शर्मा, जगदंबा मिश्रा, अंबिका तंबोली, सोना नेतम, उर्मिला ध्रुव, आशा सिंह, कमल दुबे, साधना ठाकुर, सोनी ठाकुर, रानी दुबे, कमला पंत, रूपाली जायसवाल, रागिनी श्रीवास्तव, सुमन पुरी, निकिता मिश्रा, गिरजा गौतम, अर्चना केसरी, सुनीता पांडे, भगवती साहू, सरस्वती ठाकुर के साथ ही परंपरागत चिकित्सा पर चंद्रशेखर राव शेखर बाबू को धर्म जागरण के लिए सुरेश अग्रवाल और मुक्तिधाम परिसर में अनेक वर्षों से अपनी सेवा देने वाले ठाकुर राजकरण सिंह, निलेश साहू, नरेंद्र सिंह ठाकुर, का भी सम्मान हुआ ।इस अवसर पर कार्यक्रम में आशीष नामदेव, राजेंद्र सोनी पत्रकार, मोहित राठौड़, राजेंद्र शर्मा, राजेश एवं अभिलाषा शर्मा रेलवे,

राजकुमार अग्रवाल, संतोष तिवारी, चिंतामणि साहू, उमेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, विक्रम ठाकुर और काफी संख्या में ग्रामीणजन भी उपस्थित रहकर तुलसी जयंती के कार्यक्रम में भाग लिए, कार्यक्रम का संचालन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक मथुरा सोनी ने किया एवं आभार प्रदर्शन राखी सिंह गहलोत ने किया! अपने उद्बोधन में नगर पालिका गौरेला के नवनिर्वाचित लोकप्रिय अध्यक्ष मुकेश दुबे ने बताया कि भारत की सभ्यता संस्कृति और जीवन मूल्यों की रक्षा में रामचरित्र मानस जिसे गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है वह सर्वोपरि है और अभिनदनीय है । रामचरित्र मानस में अनुभवजन्य ज्ञान का भंडार भरा हुआ है। हमें इस बात को युवा पीढ़ी को समझाना होगा और प्रयास करना होगा कि घर-घर में सुंदरकांड का पाठ, और राम चरित्र मानस का पाठ भी परिवार के लोग एक साथ मिलकर के करें तभी शायद विश्व बंधुत्व और विकसित भारत की योजना सफलीभूत होगी। पत्रकार तापस शर्मा ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने अपने कार्यकाल में भक्ति साहित्य के माध्यम से सांस्कृतिक जागरण कर काव्य को जन-जन तक पहुंचा और ऊर्जा से भर दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here