रिपोर्ट- खिलेश साहू
धमतरी- अछोटा सेक्टर के ग्राम मुड़पार के दोनों आंगनबाड़ी केंद्र में जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास श्रीमती मोनिका देवांगन ने केंद्र में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर बच्चों को दिए जा रहे प्राथमिक शिक्षा , सुपोषण आहार एवं विभिन्न गतिविधियों के विषय में जानकारी ली ।बच्चों के साथ बैठकर बड़े ही आत्मीयता के साथ उनसे संवाद किया गया बच्चों ने सहजता से अपना नाम परिचय एवं कविता पाठ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन में सेक्टर के सुपरवाइजर को आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष ध्यान देने एवं बच्चों के माता-पिता से सतत संपर्क में रहने आदेशित किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के भविष्य की नीव को मजबूत करती है गर्भकाल से लेकर प्राथमिक शिक्षा बेहतर स्वास्थ्य एवं संस्कार देने का दायित्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर होता है।। एक-एक परिवार से जुड़कर कार्य करती है। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्र के प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मानीय है।।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभदेवांगन सरपंच प्रतिनिधि मकसूदन यादव सुपरवाइजर टिंकी साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंद्रकला निषाद बबीता यादव उपस्थित रहे।









