जांजगीर- चांपा संवाददाता- निलेश सिंह
जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम ने शनिवार को चंगोरी ग्राम स्थित प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई की कमी, शौचालय की खराब स्थिति और कक्षाओं की अपर्याप्त संख्या जैसी समस्याएं सामने आईं।

श्री नेताम ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या के हिसाब से कक्ष अपर्याप्त हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने तत्काल अतिरिक्त कक्ष निर्माण और शौचालय की मरम्मत/नया निर्माण कराने की मांग संबंधित विभाग से की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने और बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा, “गांव के बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही ये भी कहा कि चाहे कोई भी हो विद्यालय परिसर मे नशे कि हालत मे न आए, यदि ऐसा होता हैं तो उसपर त्तकल कार्यवाही कि जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जनपद सदस्य मन्नू पटेल ने बच्चों से पाठ्यक्रम से जुड़े सवाल पूछे और उनकी जानकारी का स्तर परखा। कई बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, जबकि कुछ बच्चों के जवाब अधूरे रहे। इस पर उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर और अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि “बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।” इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य महादेव नेताम, जनपद सदस्य मन्नू पटेल, विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।









