Home चर्चा में संकल्प शिविर के मंशानुरूप ऊर्जावान और कर्मठ लोगों को मिलेगी संगठन...

संकल्प शिविर के मंशानुरूप ऊर्जावान और कर्मठ लोगों को मिलेगी संगठन में प्राथमिकता _समीर अहमद बबला

2
0

रतनपुर(चपोरा) संवाददाता – रवि परिहार

संगठन में ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी और साथ ही साथ महिलाओं युवाओं को भी विशेष स्थान दिया जाएगा उक्त उद्गार ब्लॉक प्रभारी समीर अहमद बबला ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (ग्रामीण) मे संगठन सृजन अभियान के तहत सेक्टर एवं मंडल कमेटी के गठन के लिए आयोजित बैठक में व्यक्त किये ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यासीन खान ने संगठन के स्वरूप और गठन के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारे ब्लॉक को सुचारू रूप से संचालन के लिए संगठन को दो मंडल और चार सेक्टर में विभाजित किया जाएगा । कार्यक्रम को नगर निगम बिलासपुर के पार्षद रामा बघेल एवं शीतल जायसवाल ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर रवि परिहार , कृष्णा साहू, संतोष शाहू, गोवर्धन आमों , परीक्षित निर्मलकर , जशवंत जायसवाल , जगन्नाथ आमों, शैलेन्द्र राजपूत , जोगेंद्र राजपूत , महावीर साहू, राजेंद्र जायसवाल , मिथलेश दास मानिकपुरी , केवल दास मानिकपुरी , अगर दास मानिकपुरी , शिवशंकर कश्यप , दाऊ राम जायसवाल , भाऊ राम जायसवाल , हेम कुमार नेताम , संतोष विश्वकर्मा , सुनील पोर्टे, राम पैकरा , करण कश्यप , अर्जुन जायसवाल , मुकेश श्रीवास एवं कार्यकर्तगण उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here