Home चर्चा में माननीय विधायक अटल श्रीवास्तव का गौरेला-पेंड्रा क्षेत्रीय दौरा आज

माननीय विधायक अटल श्रीवास्तव का गौरेला-पेंड्रा क्षेत्रीय दौरा आज

3
0

पेंड्रा मरवाही संवाददाता – दीपक कश्यप

कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव 4 अगस्त 2025, सोमवार को गौरेला-पेंड्रा के क्षेत्रीय दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे की शुरुआत सुबह 8:30 बजे बिलासपुर से प्रस्थान के साथ होगी।

सुबह 10:30 बजे वे गौरेला पहुंचेंगे, जहां 11:00 बजे स्वर्गीय डॉ. भंवर सिंह पोर्ते की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही वे नगर पालिका परिषद गौरेला द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

दोपहर 12:00 बजे रेस्ट हाउस गौरेला में श्री श्रीवास्तव कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वे माँ नर्मदा एवं जलेश्वर महादेव के दर्शन व पूजा के लिए अमरकंटक के लिए रवाना होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here