Home चर्चा में गुढ़ियारी से हाटकेश्वर धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, प्रमुख...

गुढ़ियारी से हाटकेश्वर धाम के लिए रवाना हुई भव्य कांवड़ यात्रा, प्रमुख नेता भी हुए शामिल

8
0

रायपुर संवाददाता- रघुराज

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस साल भी भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व विधायक राजेश मूणत ने किया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल जैसे प्रमुख नेता शामिल हुए।

यात्रा की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ हुई और यह गुढ़ियारी से महादेव घाट स्थित बाबा हाटकेश्वर धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान, शिवभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने ‘भोलेनाथ’ के नारे लगाए। खुद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी कंधे पर कांवड़ उठाकर पदयात्रा की और भगवान शिव का अभिषेक किया।

इस कावड़ यात्रा में देशभर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसने इसे और भी खास बना दिया। उज्जैन से आए बाबा महाकाल की सवारी के डमरू और ढोल बजाने वाली टीम और उत्तर प्रदेश के अघोरी नृत्य को लोगों ने खूब पसंद किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी महादेव घाट पहुंचकर शाम की आरती में हिस्सा लिया। इस यात्रा को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा और लोक-विश्वास का प्रतीक बताया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here