Home चर्चा में सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने कावड़ यात्रा कर प्राचीन शिवलिंग...

सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने कावड़ यात्रा कर प्राचीन शिवलिंग का किया जलाभिषेक

2
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

कोसरंगी,खरोरा ,सावन माह के चौथे सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों द्वारा कावड़ में पवित्र जल लेकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड ,बाजार चौक खरोरा रोड राधा कृष्ण मंदिर आदि जगहों का दर्शन करते ,तथा बोलबम ,हरहर महादेव जयकारा लगाते ,भगवान शिव के भजन गाते हुए बंगाली कैंप के पास तालाब पार में स्थापित अति प्राचीन शिवलिंग में जलाभिषेक किया गया ,इस दरमियान गांव नगर का माहौल भक्तिमय हो गया था,नगर भ्रमण में प्रधान पाठक गंगू वर्मा ,खेमू। तुरकाने,रूपेंद्र साहु,बसंती दास ,रोमा दास,सावित्री तुरकाने,सीमा साहु ,लक्ष्मी साहु शकुंतला निषाद,दुर्गेश्वरी पाल आदि का योगदान रहा।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here