जांजगीर- चांपा संवाददाता- राजेन्द्र जयसवाल
चांपा, भगवान शिव की असीम कृपा से सावन मास के अंतिम सोमवार, दिनांक 4 अगस्त 2025 को एक विशेष विशाल भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बरपाली चौक, भारतीय स्टेट बैंक एटीएम के पास किया जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ. कीर्तन लाल पटेल द्वारा की जा रही है।
इस पावन अवसर पर खीर और पूड़ी के भोग का विशाल भंडारा आयोजित कर शिवभक्तों को प्रसाद स्वरूप वितरण किया जाएगा। सावन सोमवार का विशेष महत्व हिंदू धर्म में माना जाता है, और इसी दिन शिवभक्त व्रत-उपवास, पूजन और भंडारे के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करते हैं।
आयोजन के आयोजक डॉ. कीर्तन लाल पटेल ने चांपा नगर वासियों से विनम्र अपील की है कि वे इस धार्मिक एवं पारंपरिक आयोजन में सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर खीर-पूड़ी प्रसाद का लाभ उठाएं एवं शिव कृपा प्राप्त करें।
यह भंडारा न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि सामाजिक समरसता और सौहार्द का प्रतीक भी है, जिसमें सभी वर्ग, जाति व धर्म के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
आप सभी शिवभक्तों से निवेदन है कि समय पर पहुँचकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें और अपने जीवन में भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।









