संवाददाता – निलेश सिंह
मुंगेली:
शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रहंगी में नए शाला प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक कर उनका स्वागत किया गया एवं गणवेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य रानी देवा मार्को, सरपंच सुखमनी भगवान सिंह पोर्ते, उपसरपंच संध्या भोला राम साहू एवं प्रधान पाठिका अविदा परवीन रही।

अतिथियों ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि रानी देवा मार्को ने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने, घर में मन लगाकर पढ़ाई करने और बड़ों का आदर करने की प्रेरणा दी। सरपंच सुखमनी भगवान सिंह पोर्ते ने राज्य शासन का धन्यवाद देते हुए कहा कि बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर सुंदर गणवेश प्रदान करना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बच्चों को लक्ष्य बनाकर पढ़ने और अच्छे नागरिक बनने की बात कही। प्रधान पाठिका अविदा परवीन ने गणवेश के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अभिजीत तिवारी ने किया और बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर सचिव कुशल यादव, समस्त पंचगण कृष्ण कुमार यादव, जीत कुमार कोशले, भागवत पात्रे, रामावतार साहू, धन सिंह ध्रुव, विजय राजपूत, रवि ध्रुव, गुलाब सिंह ध्रुव, ग्राम सेवक साधना कोशले, रोजगार सहायक राजकुमारी राजपूत, रामायण साकत, श्याम मुकुंद, वरिष्ठ शिक्षक झूमूक राजपूत, उमाकला मरावी, निशा पोर्ते, सुनीता टांडिया, सफाई कर्मचारी गेंद लाल बुनकर, चंद्रिका यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।









