Home चर्चा में झेरिया यादव समाज कोसमर्रा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने...

झेरिया यादव समाज कोसमर्रा ने कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने का लिया निर्णय

8
0

रिपोर्ट- खिलेश साहू

कोसमर्रा झेरिया यादव समाज ने बैठक रखकर आगामी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं महिलाओं ने मिलकर इस आयोजन को भव्य रूप देने की योजना तैयार की है।

इस अवसर पर समाज के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलश यात्रा दही-हांडी, अतिथि स्वागत,प्रसादी वितरण जैसे विभिन्न आयोजन तय किए गए। सभी वर्गों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की गई है।

समाज के अध्यक्ष श्री माधव यादव ने बताया कि “यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। कृष्ण जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है।”

इस वर्ष का आयोजन विशेष रूप से युवा वर्ग एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा।

समाज ने ग्रामवासियों एवं आस-पास के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here