Home चर्चा में खबर का असर: रजिस्ट्री ऑफिस कुरुद में दूसरे ही दिन हुई साफ-सफाई,...

खबर का असर: रजिस्ट्री ऑफिस कुरुद में दूसरे ही दिन हुई साफ-सफाई, शौचालय व्यवस्था दुरुस्त

3
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

कुरुद:- रजिस्ट्री ऑफिस कुरुद की बदहाल स्थिति पर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। समाचार के दूसरे ही दिन कार्यालय परिसर की सफाई कराई गई, जिससे शौचालयों और आसपास की गंदगी में सुधार देखने को मिला।

पूर्व में महिला एवं पुरुष शौचालयों की स्थिति बेहद चिंताजनक थी, टॉयलेट सीटों पर मैल, पेशाब घरों में पानी की व्यवस्था नहीं होने से बदबू और गंदगी का वातावरण बना हुआ था। परिसर में पान-गुटखा की पीक, प्लास्टिक कचरा और टूटी हुई फर्नीचर व्यवस्था को और भी बिगाड़ रहे थे। महिलाओं, बुजुर्गों और आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था।

अब प्रशासन की पहल के बाद शौचालयों की सफाई कर दी गई है और पानी की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। हालांकि बैठने की समुचित व्यवस्था और नियमित साफ-सफाई के लिए अब भी स्थायी उपायों की आवश्यकता बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here