रक्षाबंधन का पावन पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है यानी सावन के आखिरी दिन पर राखी मनाई जाती है। इस बार राखी का त्योहार 9 अगस्त दिन शनिवार को मनाया जा रहा है। पंचांग अनुसार पूर्णिमा तिथि 8 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार रक्षाबंधन पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि आखिरी 9 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा चलिए अब इस बारे में जानते हैं।
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2025, शनिवार की सुबह 05:47 से शुरू होकर दोपहर 01:24 तक रहेगा। इस बार बहनों को राखी बांधने के लिए पूरे 7 घंटे 29 मिनट का समय मिल रहा है। हर साल रक्षाबंधन पर परेशान करने वाली भद्रा इस बार सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। जिससे बहनें बिना किसी अड़चन के भाइयों को राखी बांध सकेंगी।
9 अगस्त को रक्षाबंधन सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक है। पूर्णिमा तिथि दोपहर 01:24 पर खत्म हो रही है इसलिए बहनों को सलाह है कि इससे पहले ही भाइयों को राखी बांध लें।
क्षाबंधन अभिजीत मुहूर्त 2025
रक्षाबंधन के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक रहेगा। कई बहनें इस शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांधती हैं।
रक्षाबंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त 2025
- शुभ – उत्तम – 07:27 AM से 09:07 AM
- लाभ – उन्नति – 02:06 PM से 03:46 PM
- अमृत – सर्वोत्तम – 03:46 PM से 05:26 PM
रक्षाबंधन पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा
रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 09:07 से 10:47 बजे तक रहेगा। बहनें इस मुहूर्त में राखी बांधने से बचें।









