Home चर्चा में मुख्यमंत्री के आगमन पर अकलतरा विधायक ने पहरिया में कॉलेज स्थापना की...

मुख्यमंत्री के आगमन पर अकलतरा विधायक ने पहरिया में कॉलेज स्थापना की माँग पर दिलाया ध्यान:

4
0

संवाददाता- नीलेश सिंह 

जांजगीर-चाम्पा:

माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जांजगीर-चाम्पा जिले में आगमन के अवसर पर अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री राघवेंद्र कुमार सिंह जी ने क्षेत्रवासियों की एक लंबे समय से लंबित माँग की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने ग्राम पहरिया (विकासखंड बलौदा) में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की माँग को पुनः जोरदार तरीके से उठाया।

विधायक श्री सिंह ने बताया कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा पहरिया में कॉलेज खोलने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी है। इससे आसपास के सैकड़ों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस बीच सबसे ज्यादा परेशानी बालिकाओं को होती है, जिन्हें परिवहन और सुरक्षा की दृष्टि से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि पहरिया क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना से न केवल विद्यार्थियों को शिक्षा सुलभ होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक वातावरण को भी बल मिलेगा। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री श्री साय जी इस महत्वपूर्ण माँग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here