Home चर्चा में विधायक राजेश अग्रवाल ने स्कूली छात्राओं को निशुल्क कपड़ा (वस्त्र)का किया वितरण...

विधायक राजेश अग्रवाल ने स्कूली छात्राओं को निशुल्क कपड़ा (वस्त्र)का किया वितरण ।।

2
0

लखनपुर संवाददाता विकासअग्रवाल।
लखनपुर सरगुजा।।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल लगातार अपने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों के बीच पहुंच रहे और उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन निराकरण भी कर रहे है। अब विधायक राजेश अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में स्कूली छात्राओं को निशुल्क वस्त्र का वितरण कर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रहे। 7 अगस्त दिन गुरुवार को अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर विकासखंड के ग्राम निम्हा स्वामी आत्मानंद विद्यालय, रजपुरीकला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, मुटकी, खैरबार मेंड़्राकला शासकीय स्कूलों में अध्यनरत छात्राओं को विधायक राजेश अग्रवाल स्वयं से निशुल्क वस्त्र का वितरण किया है।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में भी विधायक स्वयं से 11वीं 12वीं की छात्राओं को पानी बोतल का वितरण करते हुए शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और प्रतिदिन स्कूल आकर बेहतर शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता गुरुजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करने की बात कही है।यही नहीं कई वर्षों से विधायक राजेश अग्रवाल के द्वारा और उनके परिवार जनों द्वारा ठंड और बरसात के मौसम में अंबिकापुर ग्रामीण लखनपुर और उदयपुर विकासखंड के पहुंच विहीन ग्रामों में जाकर कपड़े और कंबल का वितरण किया जाता रहा है। निशुल्क वस्त्र वितरण करने के दौरान नीरज अग्रवाल राकेश अग्रवाल अविनाश अग्रवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह सेंगर, महामंत्री संजय राजवाड़े, सोनू तिग्गा,सागर विश्वकर्मा, पहल राम राजवाड़े, डोमन राम राजवाड़े, दिगंबर यादव, रवि गुप्ता,उदय दास बघेल, श्यामा शंकर ठाकुर, बढ़हा राम, अन्य भाजपा कार्यकर्ता व स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here