(कोरबा संवाददाता – कृष्णा दास)
कोरबा न्यूज़ 36गढ़ :– “हर घर तिरंगा मोर तिरंगा मोर अभिमान” अभियान को सशक्त बनाने हेतु भारतीय जनता पार्टी गढ़ उपरोड़ा मंडल द्वारा एक प्रेरणास्पद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के गढ़उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने किया, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को अभियान की मूल भावना, उद्देश्य और रणनीति से अवगत कराया।
कार्यशाला में यह संकल्प लिया गया कि 13से 15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा और देशभक्ति की भावना को गांव-गांव, गली-गली तक पहुँचाया जाएगा। हरिशंकर यादव ने अपने संबोधन में कहा कि यह महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, एकता और सम्मान का प्रतीक है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी ज़रूरी है।

इस अवसर पर भाजपा के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष धनसिंह कंवर, वर्तमान मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव, उपाध्यक्ष रामकुमार यादव, उपाध्यक्ष उपवन सिंह कंवर , कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, जनपद उपाध्यक्ष पति विश्वनाथ कंवर, सुशील देवांगन, एवं भाजपा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में वक्ताओं ने आगामी 10 से 15 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमों जैसे घरों में झंडा फहराना, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण, तिरंगा यात्रा तथा विभाजन विभीषिका दिवस के आयोजन पर चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर इस अभियान को एक जन आंदोलन में बदलें।
कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया और स्वतंत्रता दिवस को गरिमामयी और भव्य स्वरूप में मनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हुआ।









