Home अंतर्राष्ट्रीय टैरिफ विवाद के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी से...

टैरिफ विवाद के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी से की बातचीत, अमेरिका के फैसले पर जताई चिंता

3
0

अमेरिका और भारत में छिड़े टैरिफ वार के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी-सिल्वा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बृहस्पतिवार को फोन किया। उन्होंने करीब एक 1 घंटे तक पीएम मोदी से अमेरिकी टैरिफ समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की। राष्ट्रपति ने अपने एक्स एकाउंट पर बातचीत का पूरा ब्यौरा साझा किया है। उन्होंने भारत और ब्राजील को अमेरिकी टैरिफ से सबसे ज्यादा प्रभावित देश बताया।

ब्राजील अमेरिका के एकतरफा टैरिफ के खिलाफ भारत के साथ खड़ा है। राष्ट्रपति लूला ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, “मैंने आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। लगभग एक घंटे चली इस बातचीत में हमने 8 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी की ब्राज़ील यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद किया। हमने अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिदृश्य और एकतरफा टैरिफ लगाए जाने के मुद्दे पर चर्चा की। अब तक ब्राज़ील और भारत ऐसे दो देश हैं, जो इस टैरिफ से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति ने आगे लिखा कि हमने बहुपक्षवाद की रक्षा के महत्व और वर्तमान परिस्थिति की चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता को दोहराने के साथ ही दोनों देशों के बीच और अधिक एकीकरण की संभावनाओं को तलाशने पर सहमति जताई। इसी संदर्भ में हमने अगले वर्ष की शुरुआत में ब्राज़ील की भारत यात्रा के आयोजन की पुष्टि की। इस यात्रा की तैयारी के तहत हमने यह तय किया कि उपराष्ट्रपति जेराल्डो अल्कमिन आगामी अक्टूबर में भारत की यात्रा करेंगे, जब ट्रेड मॉनिटरिंग मैकेनिज़्म की बैठक होगी। इस प्रतिनिधिमंडल में ब्राज़ील के मंत्री और व्यवसायी शामिल होंगे, जो व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों, स्वास्थ्य और डिजिटल समावेशन के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here