Home चर्चा में स्वच्छ गांव ; सुग्घर गांव अभियान की शुरुआत ; ग्राम पंचायत पोंडी...

स्वच्छ गांव ; सुग्घर गांव अभियान की शुरुआत ; ग्राम पंचायत पोंडी दल्हा में सफाई अभियान की गूंज ; अभियान के तहत बच्चों को सिखाया स्वच्छता का महत्व:

3
0

संवाददाता- निलेश सिंह 

अकलतरा:

ग्राम पंचायत पोंडी दल्हा में सरपंच जितेन्द्र सिंह (राजा भइया) के नेतृत्व में “स्वच्छ गांव, सुग्घर गांव” कार्यक्रम का आगाज़ बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीणों में स्वच्छता की आदत विकसित करना और गांव को एक आदर्श, सुंदर और स्वास्थ्यप्रद स्थान बनाना है।

अभियान की शुरुआत आज अटल बाजार और शासकीय विद्यालय परिसर की साफ-सफाई से की गई, जहां पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण और युवाओं ने मिलकर कचरा हटाया, नालियों की सफाई की और गंदगी मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया। इसके बाद गांव के अन्य मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सफाई कार्य जारी रखा गया।

सरपंच जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे निरंतर चलाकर गांव की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए।”

ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों को अपने घरों के आस-पास सफाई रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने और गंदगी फैलाने से बचने की अपील की। वहीं, इस पहल को देखकर ग्रामीणों ने भी सरपंच और टीम की प्रशंसा की और अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आश्वासन दिया।

अभियान के दौरान बच्चों को भी स्वच्छता का महत्व समझाया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति सजगता बनी रहे। गांव में अब हर ओर साफ-सफाई और मिलजुलकर काम करने का माहौल देखने को मिल रहा है, जिससे पोंडी दल्हा सचमुच “स्वच्छ गांव, सुग्घर गांव” के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here