Home चर्चा में व्यापारी संघ आरंग की हुई बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

व्यापारी संघ आरंग की हुई बैठक, महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

9
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

कल दिनांक 7/08/2025 दिन गुरुवार को नये विश्राम गृह मे व्यापारी संघ आरंग की बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई:
– चोरी की घटनाओं पर चिंता: आरंग नगर में लगातार गंभीर चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिस पर चिंता व्यक्त की गई। चौकीदार की आवश्यकता पर चर्चा हुई और प्रत्येक दुकानदार को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया गया।
– 15 अगस्त पर्व मनाने की तैयारी: 15 अगस्त पर्व मनाने के लिए चर्चा हुई और आवश्यक तैयारियों के बारे में विचार किया गया साथ ही प्रत्येक व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान मे तिरंगा फहराए।
– प्रतिष्ठान को बुधवार बंद करने की चर्चा: प्रतिष्ठान को बुधवार बंद करने के बारे में चर्चा हुई जिसे अन्य व्यापारीयो से चर्चा कर लागू किया जाएगा ।
– सुरक्षा व्यवस्था: थाने में रात्रि कालीन गस्त हेतु थाना प्रभारी से परिचर्चा करना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु SDM से चर्चा हेतु संघ का जाना,
– व्यापारी संघ मीटिंग हेतु भवन की मांग: विधायक जी से व्यापारि संघ मीटिंग हेतु भवन की मांग करना ,
– ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के प्रयास: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने हेतु ट्रैफिक हवालदार थाना प्रभारी से चर्चा करना और व्यापारि बंधुओं द्वारा थाना जाकर चोरी एवं ट्रैफिक व्यवस्था पर चर्चा करना

इन बिंदुओं पर चर्चा करके व्यापारी संघ आरंग ने शहर की सुरक्षा और व्यापारिक हितों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है।
बैठक मे प्रमुख रूप से
अध्यक्ष सूरज शर्मा सचिव दिलीप चंद्राकर कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता संरक्षकगण दीपक सोनी संतोष चंद्राकर उपाध्यक्ष द्वय पंकज शुक्ला यशवंत गोयल सईद रजा चौहान मनोज चंद्राकर हरपीत सिंह विजय बूट लगनू खान अखील तंवर
शरद गुप्ता- रितेश कश्यप मीडिया प्रभारी व्यापारी संघ आरंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here