संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अकलतरा (ग्रामीण) के तत्वावधान में पोड़ी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक ग्राम पोड़ी में गुरुवार को आयोजित की गई थी। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंडल के संगठनात्मक पुनर्गठन को लेकर विस्तार से चर्चा करना था, जिससे संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जा सके।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने भाग लिया। सभी उपस्थितजनों ने बूथ स्तर तक संगठन के सशक्तिकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, युवा शक्ति को संगठन से जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की नींव है। इसलिए समय रहते मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का पुनर्गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपना जरूरी है। संगठन में युवाओं की भागीदारी और महिलाओं की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक बूथ पर बैठक आयोजित कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता की समस्याएं जानने और उनके निराकरण हेतु प्रयास करने की रणनीति बनाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर कार्य करने और कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, मण्डल कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस की सदस्याएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्णेन्द्र सिंह राणा ने विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान करते हुए, संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की अपील की। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन में महिला शक्ति की भागीदारी को जरूरी बताते हुए, पंचायत व बूथ स्तर पर महिलाओं को जिम्मेदारियां देने की बात कही। महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक बैठक में भाग लिया और संगठन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

कांग्रेस नेता रामकुमार ने कहा कि “संगठन की मजबूती का आधार जमीनी कार्यकर्ता हैं। जब तक गांव और वार्ड स्तर पर कांग्रेस मजबूत नहीं होगी, तब तक शीर्ष स्तर की सफलता अधूरी रहेगी।” उन्होंने युवाओं और महिलाओं को आगे लाकर संगठन को नए ऊर्जा से भरने की बात कही। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्णेन्द्र सिंह राणा, जितेंद्र सिंह, रामकुमार साहू, बहुरिक कैवर्त, उदयराज सिंह चंदेल, अंजोरी साहू, दिगंबर सिंह, बद्री साहू, शिवराम साहू, कन्हैय्या लाल पटेल, सालिक राम यादव, राजू साहू, प्रहलाद यादव, पप्पू नायक, सुखदेव मधुकर, गजेंद्र सत्यम, त्रिलोक कुमार ठाकुर, हरीश, राकेश टंडन, धरम दस, द्वारिका प्रसाद, कोमल प्रसाद, शैलेश चेलकर, खेम सिंह, गगन गुरुद्वान, आलोक पाण्डेय, डोल नारायण, रामकुमार साहू, सुन्दर लाल प्रधान, इस्माइल, नेहरू नायक उपस्थित रहे।









