रक्षाबंधन के त्यौहार पर आप भी इस बार अपने भाई के लिए घेवर की जगह कलाकंद बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलाकंद बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 200 ग्राम खोया, हाफ कप दूध, हाफ कप क्रीम, एक कप चीनी, एक स्पून इलायची पाउडर, 2 स्पून बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और एक स्पून घी की जरूरत पड़ेगी। आइए इस स्वीट डिश को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
पहला स्टेप- सबसे पहले एक बर्तन में पनीर और मावा निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मैश कर लेना है।
दूसरा स्टेप- कद्दूकस किए हुए इस मिक्सचर में दूध और क्रीम को भी मिला लीजिए। इसके बाद आपको एक कड़ाही में घी एड कर इसे धीमी आंच पर गर्म करना है।
तीसरा स्टेप- गर्मागर्म घी में इस मिक्सचर को डाल दीजिए और फिर मीडियम फ्लेम पर थोड़ी देर तक भूनिए। जब इस मिक्सचर में मौजूद दूध सूख जाए, तब आपको इसमें चीनी मिलानी है।
चौथा स्टेप- चीनी के मेल्ट होने के बाद इलायची पाउडर एड कीजिए और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
पांचवां स्टेप- गैस बंद करने के बाद आपको कलाकंद के इस मिक्सचर को थोड़ा सा ठंडा होने देना है। इसके बाद एक थाली में तेल या फिर घी से ग्रीसिंग कर लेनी है।
छठा स्टेप- आपको कलाकंद के हल्के गर्म मिक्सचर को इस थाली में अच्छी तरह से फैलाकर सेट कर लेना है। अब थोड़ी देर के बाद आप इसे चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट सकते हैं।
इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से कलाकंद बना सकती हैं। यकीन मानिए इसका टेस्ट आपके भाई को भी काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस मिठाई को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है।









