Home चर्चा में राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती मनाने हेतु सनातन समिति की बैठक संपन्न

राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती मनाने हेतु सनातन समिति की बैठक संपन्न

2
0

अजय तिवारी/पेंड्रा –

जहां एक ओर देश में सनातन के खिलाफ आए दिन विधर्मियों द्वारा जोर शोर से षडयंत्र रचे जाते हैं, वहीं सर्व हिन्दू समाज और सभी सनातनी बंधुओं को एकजुट करने के उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से राष्ट्रवीर दुर्गादास जयंती कार्यक्रम गौरेला पेंड्रा मरवाही में होता आ रहा है ।

हालांकि पहले इस कार्यक्रम के आयोजन में राठौर समाज की अग्रणी भूमिका रहती थी, किंतु विगत कुछ वर्षों से क्षेत्र में जिस प्रकार धर्मांतरण या सनातन के विरुद्ध षडयंत्र की घटनाएं दिखाई पड़ने लगी, उसके बाद से सभी समाज के प्रमुखों और सनातन से प्रेम करने वाले बंधुओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम में सहभागिता देने का निश्चय किया ।

प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाए जाने वाले राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती को, इस वर्ष भी पूर्ण उत्साह से मनाने के लिए सनातन समिति की बैठक हुई ।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर पूरी भव्यता के साथ आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई, इस बैठक में सम्मिलित समस्त सनातनी सदस्यों ने अपने अपने स्तर पर पूर्णतः योगदान देने का संकल्प लिया ।

इस अवसर पर हर्ष छाबरिया, पवन पैकरा, भंवर सिंह गोवास, पवन दुबे, तूफान सिंह धुर्वे, तीरथ प्रसाद बड़गईयां, तापस शर्मा, महेंद्र सोनी, द्वारिका सोनी, देव राजपूत, सचिन जैन, मान सिंह बैगा, दिलीप यादव, संदीप जयसवाल, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, जितेंद्र धुर्वे, हेमराज राठौर, मनीष अग्रवाल, अजय तिवारी, जयप्रकाश शिवदासानी, कल्लू सिंह राजपूत, गोपाल अग्रवाल, दीपक शर्मा, वैभव तिवारी, प्रदीप जायसवाल, राकेश साहू, रज्जे अग्रवाल, संतोष तिवारी, लखन साहू, मंगलेश चक्रधारी, समीर आईच, संदीप सेन, मनोज यादव, जितेंद्र चावला, दिलेश्वर राजपूत, कमलकांत शुक्ला, कालू सिंधी, प्रमोद शर्मा, संदीप सिंघई, रितेश फरमानिया, पंकज तिवारी, रामजी श्रीवास, अनुपम गुप्ता, कालू जलान, निलेश साहू, शंकर सोनी, नीरज साहू, दुर्गेश मिश्रा, शंकर जयसवाल आदि लोग शामिल रहे । बैठक का संचालन बृजलाल सिंह राठौर ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here