जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अकाल वन क्षेत्र में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ 9 दिन से चल रही है। इसे ऑपरेशन अखल (Operation AKHA) नाम दिया गया है। आतंकियों के खिलाफ चल रहे इस ऑपरेशन में 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन आधिकारिक तौर पर सिर्फ एक आतंकी का शव बरामद हुआ है। कुलगाम में रात भर चली गोलीबारी में सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। 2 जवान शहीद हो गए हैं।
कुलगाम के ऑपरेशन अखल में लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शहीद हुए हैं। भारतीय सेना ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारतीय सेना के चिनोर कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करती है। ये ऑपरेशन अभी जारी है।’









