संवाददाता – निलेश सिंह
अकलतरा:
ग्राम पंचायत पोंडी दल्हा में सरपंच जितेन्द्र सिंह (राजा भइआ) के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ गांव सुग्घर गांव कार्यक्रम ने गांव में स्वच्छता की नई मिसाल कायम की है। इस अभियान के तहत पूरे गांव और सभी सरकारी परिसरों की साफ-सफाई की जा रही है। शनिवार को अभियान का चौथा दिन रक्षाबंधन एवं विश्व आदिवासी दिवस के विशेष अवसर पर अटल बाजार परिसर में व्यापक सफाई कार्य के रूप में मनाया गया।
सुबह से ही ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था। अटल बाजार परिसर की साफ-सफाई में झाड़ू लगाना, कचरा उठाना और आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित करना शामिल रहा। इस अवसर पर नरेश देवांगन ने सुबह-सुबह सफाईकर्मियों और उपस्थित ग्रामीणों के लिए चाय की व्यवस्था की और स्वयं भी झाड़ू लगाकर सफाई में सक्रिय योगदान दिया।
सरपंच जितेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम अपने बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से इस अभियान को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे जीवनशैली में अपनाने की अपील की। ग्राम पंचायत की योजना के अनुसार आने वाले दिनों में यह सफाई अभियान गांव के अन्य प्रमुख स्थलों और सार्वजनिक परिसरों में भी चलाया जाएगा।
इस सफाई अभियान में सरपंच जितेन्द्र सिंह (राजा भइआ) के साथ पंच बलराम सिंह, राकेश टंडन, कोमल खरे, अशोका भारद्वाज, सोनू साहू, उपसरपंच प्रतिनिधि विनोद आदिले, पंच प्रतिनिधि राजकुमार कश्यप, अभिनय खरे (संचालक RVP स्कूल), पूर्व पंच सोनू निर्मलकर, रंजीत यादव और गांव के कई उत्साही बच्चे शामिल हुए।









