Home कोरबा छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज कोरबा ने मनाया सावन उत्सव, संगठन को...

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज कोरबा ने मनाया सावन उत्सव, संगठन को 9 वर्ष पूर्ण

9
0

छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज कोरबा ने कल सावन महोत्सव मनाया . इस अवसर पर 70 से अधिक ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने उत्सव में भाग लिया l इस अवसर पर प्रांतीय सचिव श्रीमती रश्मि शर्मा ने बताया की हर महिला में कोई न कोई प्रतिभा छुपी है और हम ऐसे उत्सव मन कर उस प्रतिभा को सबके सामने लाने का एक मंच देते है l सचिव स्मिता शर्मा ने बताया की विगत 10 वर्षों से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज लगातार सावन महोत्सव मना रहा है और प्रतिवर्ष समाज में जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है और समाज, भाषा और प्रांत के भेदभाव को भूलकर ब्राह्मणों को एकजुट कर रहा है ।

अध्यक्ष मनोरमा शर्मा ने बताया की चिट डाल कर सावन सुंदरी का चयन किया गया जिनमे – भारती शर्मा चेतना तिवारी स्वाति तिवारी सावन सुंदरी चुनी गई l वहीँ बेस्ट गेटअप के आधार पर सपना शुक्ला सावन क्वीन चुनी गई l 70 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति के साथ सावन उत्सव का यह आयोजन सभी पदाधिकारियों के सहयोग से पूर्णतः सफल रहा l अध्यक्ष ने बताया की कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय सचिव श्रीमती रश्मि शर्मा के मार्गदर्शन में सचिव ज्योति मिश्रा, सह सचिव स्मिता शर्मा कोषाध्यक्ष उषा पांडे, ममता तिवारी, सांस्कृतिक प्रमुख नीता शर्मा, मिडिया प्रभारी गिरिजा राव, साथ ही युवा प्रभाग से प्रियंका तिवारी, अनुभा दुबे के सहयोग से उत्साह और आनंद के साथ सम्पन्न हुआ l सभी पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्णतः निर्वहन किया l

आयोजन में कुसमुंडा व बालको से भी ब्राह्मण समाज की बहुत सी महिलाऐं शामिल हुई l सावन के उमंग, उत्साह के साथ मनोरंजक कार्यक्रम व स्वादिष्ट भोजन का सभी ने भरपूर आनंद लिया l अध्यक्ष मनोरमा शर्मा व उपाध्यक्ष रश्मि दुबे ने आयोजनको सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया l

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here