रायपुर
प्रदेश की लोक कलाकार पूनम तिवारी और पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद को अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा बुधवार को संगीत नाटक अकादमी ने की है, दोनों छत्तीसगढ़ी महिला कलाकारों को इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई दी है
ख़बरों के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय ने ट्विटर पर लिखा है, प्रदेश की लोक कलाकार पूनम तिवारी और पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद की उपलब्धि से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उन्हें संगीत नाटक अकादमी और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि पर पूनम तिवारी और समप्रिया पूजा निषाद को बधाई दी।
बता दें कि संगीत नाटक अकादमी ने छह अकादमी फेलो और अभिनेता अशोक सर्राफ, राजीव वर्मा और गायिका बॉम्बे जयश्री सहित 92 कलाकारों को वर्ष 2022 और 2023 के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। भारत की राष्ट्रीय संगीत, नृत्य और नाटक अकादमी मंचीय कला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कलाकारों को अकादमी फेलो के रूप में चयनित किया गया
जिन लोगों को अकादमी फेलो के लिए चुना गया है उनमें लोक गीतकार और लेखक विनायक खेडेकर, वीणा वादक आर विश्वेश्वरन, कथक नृत्यांगना सुनयना हजारीलाल, कुचिपुड़ी नर्तक युगल राजा और राधा रेड्डी, नाट्य निर्देशक दुलाल रॉय और नाट्य लेखक डीपी सिन्हा का नाम शामिल है। वहीं छत्तीसगढ़ की लोक कलाकार पूनम तिवारी और पंडवानी गायिका समप्रिया पूजा निषाद को भी अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
कौन हैं लोक कलाकार पूनम तिवारी
दरअसल,राजनांदगांव शहर के ममता नगर में रहने वाली पूनम तिवारी लोक कला के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रही हैं। पूनम ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित हबीब तनवीर के साथ भी कई कार्यक्रम किये हैं, पूनम के पति दीपक विराट तिवारी जो अब इस दुनिया में नहीं हैं उनके साथ भी वो काम कर चुकी हैं। दीपक विराट भी जाने माने रंगकर्मी रहे है। और चरणदास चोर जैसे कई नाटकों में वो अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, पूनम के परिवार वालों ने बताया की पूनम को बचपन से ही कला और थियेटर में रुचि थी, थियेटर में उन्होने लंबे वक्त तक काम भी किया।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…