Home चर्चा में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार के लिए निकली...

विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार एवं स्वदेशी वस्तुओं के प्रचार के लिए निकली बाइक रैली, किया पुतला दहन

11
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

स्वदेशी जागरण मंच ने चलाया बड़ा अभियान

जगदलपुर। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा रविवार को विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशाल बाइक रैली निकाली गई। यह रैली माता दंतेश्वरी मंदिर के सामने से निकली। रैली में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ और विदेशी वस्तुएं छोड़ो, भारत को मजबूत करो जैसे जोशीले नारे लगाए। साथ ही आम नागरिकों के बीच पाम्पलेट वितरित कर विदेशी और स्वदेशी वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर गुरु गोविंद सिंह चौक में विदेशी वस्तुओं एवं विदेशी कंपनियों का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच के संभागीय सहसंयोजक डॉ. राम राखे ने कहा अगस्त क्रांति के अवसर पर बस्तर में जन-जन को विदेशी और स्वदेशी वस्तुओं की पहचान कराना हमारा उद्देश्य है। बहुत से लोग अनजाने में विदेशी उत्पादों का उपयोग करते हैं, जिससे देश की आर्थिक आत्मनिर्भरता पर प्रतिकूल असर पड़ता है। हमें छोटे, लघु और कुटीर उद्योगों की रक्षा के लिए स्वदेशी अपनाना होगा। हमारा अगला कदम होगा स्कूल-कॉलेजों में जाकर युवाओं को जागरूक करना और उन्हें स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करना।

दें भारतीयता का परिचय: संजय पांडे
महापौर संजय पांडे ने इस अवसर पर कहा विदेशी वस्तुओं ने भारत के बाजार में धीरे-धीरे पकड़ बना ली है। इनका उपयोग करना देश को कमजोर करने जैसा है। हमें गर्व से स्वदेशी अपनाकर ही सच्चे भारतीय होने का परिचय देना चाहिए।
स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ सदस्य सुरेश गुप्ता ने कहा स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना सच्ची राष्ट्र सेवा है। विदेशी उत्पादों के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है और हमारे किसानों, मजदूरों व लघु उद्योगों को नुकसान पहुंचता है। यदि आज हमने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। आयोजन में सर्व हिंदू समाज के अध्यक्ष धर्मचंद शर्मा, रंजीत पांडे, त्रिलोक अवस्थी, सुरेश यादव, रमापति दुबे, विजय भारत, नम्रता दुबे, एमएस राव, संग्राम सिंह राणा, बी जयराम, राजीव निगम, किरण शुक्ला, लक्ष्मण झा, रितेश सोनी, पितामह नायक, विनोद मूलचंदानी, बेचैन झा, तपन शर्मा, सूर्यभूषण सिंह, गणेश ठाकुर, एचएल साहू, प्रेम सेठिया, कलावती कसेर, राहुल गौतम, सूरज श्रीवास्तव, राजेश राठौर, संतोष गुप्ता, दुर्गाराम, अनूप चंद पवार, प्रवीण साव, नंदकुमार सिंह, पंकज चौधरी, चेलाराम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here