ग्राम पंचायत पोंडी उपरोड़ा के हनुमान चबूतरा बस्ती में प्रति वर्ष कि भांति इस वर्ष भी सम्पूर्ण श्रावण मास में रामायण गान एवं कीर्तन भजन का आयोजन किया गया जहां अलग अलग लोगों के सौजन्य से आयोजन संपन्न हुआ। सरपंच श्री सहेत्तर सिंह राज एवं समिति द्वारा आरती पूजन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया गया, प्रथम सावन सोमवार को तीथैश्वर प्रताप सिंह तंवर ज़ी के द्वारा द्वितीय सोमवार कैलाश तंवर तृतीय सोमवार सियाराम यादव एवं चतुर्थ सोमवार को सीताराम यादव जी के सौजन्य से आयोजन किया गया, अंतिम सप्ताह में गुलाब दास एवं धरम पाल कंवर द्वारा आयोजन हुआ। जहां महिला कीर्तन भजन भी क्रमशः रामा यादव भद्रा पारा, राखी दास, गणेश यादव एवं लक्ष्मी टेंट हाउस पोंडी उपरोड़ा के द्वारा संपन्न हुआ।
उपरोक्त आयोजन में आसपास क्षेत्र के महिला कीर्तन टोली एवं मानस टोलियों ने भाग लिया जहां सम्पूर्ण श्रावण मास समूचा क्षेत्र शिव भक्ति में डूबा रहा।









