Home चर्चा में देश की आन, बान, शान के लिए तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले...

देश की आन, बान, शान के लिए तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले वन मंत्री केदार कश्यप

4
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा
= भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुए मंत्री कश्यप =
= करंदोला में हिलोरें मारने लगीं देशभक्ति की भावना =
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के वन, जलवायु परिवर्तन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप आज देशभक्ति के रंग में पूरी तरह रंगे नजर आए। मंत्री केदार कश्यप राष्ट्र ध्वज और देश की आन, बान, शान के लिए हाथों में तिरंगा थामकर सड़कों पर निकल पड़े थे। उनके साथ देशभक्त युवाओं का लंबा कारवां था। सभी के दिलों में देशभक्ति की भावना हिलोरें मार रही थीं।
भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा में वनमंत्री केदार कश्यप भी पूरे जोशो खरोश के साथ शामिल हुए। भानपुरी मंडल के करंदोला शक्ति केंद्र में आयोजित तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ वनमंत्री केदार कश्यप भी सम्मिलित हुए। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान लोगों से कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतंत्रता का महापर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में राष्ट्रभक्ति का वतावरण निर्मित किया है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य भी यही है। हर व्यक्ति के मान सम्मान और देश के सम्मान से जोड़कर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा का मानना है कि तिरंगा यात्रा के जरिए लोगों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना मजबूत होगी। जो हमें तिरंगा यात्रा के दौरान देखने को मिल रहा है। भानपुरी मंडल में आयोजित तिरंगा यात्रा हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी भव्य रूप में निकाली गई। यह यात्रा भानपुरी मंडल में करंदोला शक्ति केंद्र के अस्पताल चौक से मुख्य मार्ग होती हुई वनवासी कल्याण आश्रम तक निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और युवा शामिल हुए। इस तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से वनमंत्री केदार कश्यप सम्मिलित हुए साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रुपसिंह मंडावी, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण सांखला, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान, खितेश मौर्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित भाजपा कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूरा माहौल देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आ रहा था। स्वयं श्री कश्यप हाथों में तिरंगा थामे भारत माता के जयकारे लगाते हुए सड़कों पर पैदल चलते नजर आए। अपनी माटी, अपनी धरती और आदिवासी अस्मिता के सदैव काम करने वाले युवा आदिवासी नेता एवं मंत्री केदार कश्यप प्रखर देशभक्त माने जाते हैं। बाल्य काल से ही देशप्रेम की भावना उनमें कूट कूट कर भरी हुई है। यह उन्हें अपने दिवंगत पिता बलिराम कश्यप से विरासत में मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here