Home चर्चा में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

5
0

सरगुजा संवाददाता – अजय गौतम

अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय सर्किट हाउस से गांधी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, छत्तीसगढ़ युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों के साथ निकली तिरंगा यात्रा के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद हमारे देश की सेना के शौर्य व पराक्रम को नमन करने के लिए ये तिरंगा यात्रा आयोजित है।

हर भारतीय को जिस तिरंगे पर नाज़ है वो तिरंगा आज विश्व क्षितिज पर गर्व और स्वाभिमान से लहरा रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष, मधुसूदन शुक्ला, राजकुमार अग्रवाल, विकास पांडे, संतोष दास, अजय प्रताप सिंह, विजय व्यापारी, अनिल अग्रवाल, रजनीश पांडे, निश्चल सिंह, अनिल तिवारी, रिंकू वर्मा, रवीन्द्र भारती, रमेश जायसवाल तथा संजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here