राज्य

नए चेहरों को मिलेगा मौका, जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, दिल्ली से लौटते ही उपमुख्यमंत्री साव ने कही यह बात…

रायपुर.लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है। यह बात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वापस लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही है।

दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव राजधानी लौटे है। बैठक को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव उन्होंने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए, उनका संकलन किया गया है प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया।

यह भी पढ़ें : नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन एवम् लोकसभा विजय संकल्प शंखनाद कार्यक्रम कल

चुनाव निकट है, संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी की जाएगी। वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है। योग्य और जितने वाले उम्मेदीवारो को मौका मिलेगा, छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है।

 

 

 

News36garh Reporter

Recent Posts

डॉ खिलावन साहू के प्रयास से क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात

सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…

2 hours ago

भाजपा करेगी मतदाताओं का अभिनंदन

27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…

6 hours ago

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का होगा भव्य आयोजन

आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…

6 hours ago

शिशु के पेट पर गर्म तेल से मालिश करने से उसके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है बुरा असर…

शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…

8 hours ago