आरंग संवाददाता – सोमन साहू
किसान नेता पारसनाथ साहू जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने शासन प्रशासन को धान फसल बचाने के लिये सभी नहरों से शीघ्र पानी देने की मांग किया है 12अगस्त तक गंगरेल बांध से पानी नहीं छोडे जाने पर 15अगस्त को नेशनल हाईवे रसनी टोल प्लाजा मे 12बजे से मेगा चक्का जाम करने की चेतावनी पत्र के माध्यम से एस डी एम व पुलिस प्रशासन को दे दिया गया है चक्का जाम की तैयारी जोर शोर से जारी है अधिकांश गांव से पांच से दस ट्रैक्टर लेकर दस हजार से अधिक संख्या मे आँदोलन मे भाग लेंगे.










