Home चर्चा में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं...

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की मांग एवं समस्याएं जनदर्शन में आज 66 आवेदन हुए प्राप्त

2
0

जांजगीर- चांपा संवाददाता- राजेन्द्र जयसवाल

जांजगीर-चांपा 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों को सुना एवं अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए।


आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम बनाहील निवासी मंगल सिंह राठौर अपने जमीन का कब्जा हटाने संबंधी आवेदन लेकर पहुचे। जिस पर कलेक्टर ने अकलतरा एसडीएम को निर्देशित करते हुए तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। सारागांव निवासी श्रीमती लक्ष्मीनबाई केंवट राशनकार्ड बनवाने संबंधी आवेदन लेकर पहुची। लक्ष्मीनबाई ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है, जीवन निर्वाह में समस्या आ रही है। जिस पर कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आज जनदर्शन में राशन कार्ड, आर्थिक सहायता, आवास सहित अन्य विषयों से संबंधित कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here