लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल।
अंबिकापुर सरगुजा।।
थाना धौरपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।।
पारिवारिक विवाद कों लेकर आरोपी पति द्वारा लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने से प्रताड़ित होने पर मृतिका द्वारा की गई थी आत्महत्या।गंभीर अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा लगातार सख़्ती के साथ की जा रही कार्यवाही।
सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि मृतिका बसंती सिंह अपनी मर्जी से रामदयाल दास के साथ बतौर पति पत्नी के रूप में करीबन 03 वर्ष से रह रही थी. दोनों के मध्य आपसी परिवारिक बात को लेकर अक्सर लडाई झगडा होते रहता था और पति द्वारा मारपीट किया जाता था इस दौरान मृतिका का पति रामदयाल दास मृतिका बसंती सिंह कों मरने के लिए उकसाते रहता था कि घटना दिनांक 14/07/25 के दोपहर को भी आरोपी रामदयाल दास के द्वारा मृतिका बसंती के साथ मारपीट किया गया था जिससे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर, उसके पति द्वारा उकसाने पर मृतिका अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, मामले मे मर्ग जांच पश्चात आरोपी रामदयाल दास के विरुद्ध थाना धौरपुर मे अपराध क्रमांक 30/25 धारा 108 बी.एन.एस. एवं एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2-V) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान जांच पुलिस टीम द्वारा मृतिका के शव का पीएम कराया गया एवं मामले के आरोपी रामदयाल दास को पकड़ कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामदयाल दास आत्मज सुखराम दास उम्र 27 साल साकिन सखौली थाना धौरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम आरक्षक पंकज देवांगन, सुशील मिंज, हरिकिसून सिंह सक्रिय रहे।।









