Home चर्चा में छत्तीसगढ़ की राजधानी में जुटेंगे देशभर से 1000 से अधिक चुनिंदा बुनकर,...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में जुटेंगे देशभर से 1000 से अधिक चुनिंदा बुनकर, होगा नवीनतम नवाचारों पर मंथन

1
0

सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन 23 व 24 अगस्त 2025 को रायपुर के जैनम मानस भवन में

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित जैनम् भवन में सहकार भारती के बुनकर प्रकोष्ठ का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 23 व 24 अगस्त 2025 को आयोजित किया गया है। इसकी जानकारी सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने प्रेस से साझा करते हुए दी। उन्होंने बताया कि, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सतत विकास में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए वर्ष 2025 को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित किया हैं।

डॉ. उदय जोशी ने कहा कि, सहकार भारती देश का एकमात्र ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो ‘बिना संस्कार नहीं सहकार – बिना सहकार नहीं उद्धार’ के ध्येय को लेकर सहकारिता क्षेत्र में सक्रिय है। सहकारिता के क्षेत्र में सुसंस्कारित व ऊर्जावान सहकारी कार्यकर्ताओं का निर्माण, सहकारी समितियों में प्रतिनिधित्व, सहकारी समितियों की समस्याओं का समाधान, सहकारी समितियों के सम्मेलन/अधिवेशन का आयोजन सहकार भारती की प्राथमिकता है। संगठन अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से 28 प्रदेशों के 650 से अधिक जिलों में सक्रिय है।

अभी हाल ही के वर्षों में देश के अलग अलग स्थानों पर सहकारी क्षेत्र के आई टी, मत्स्य, क्रेडिट सोसायटी, महिला सहकारिता, पैक्स, गृह निर्माण, एफपीओ, डेअरी प्रकोष्ठों के अखिल भारतीय स्तर पर राष्ट्रीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं।

इसी कड़ी में सहकारी बुनकर प्रकोष्ठ का 23 व 24 अगस्त 2025 को दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जैनम् मानस भवन, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित हैं। जिसमें देशभर से 1000 से अधिक सहकारी कुशल बुनकर प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।

भारत में बुनकरी एक प्राचीन और गौरवशाली परंपरा रही है। आज भी लाखों परिवार इस व्यवसाय से जुड़े हैं लेकिन बाजार, तकनीक और पूंजी की समस्याओं के चलते बुनकर आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहे हैं। हस्तकरघा की स्थिति में सुधार के बिना बुनकरों का हित संभव नहीं है। इसलिए बुनकर आयोग का गठन आवश्यक ही नहीं अपितु अत्यंत महत्वपूर्ण है। सहकार भारती का बुनकर प्रकोष्ठ इस दिशा में एक सशक्त माध्यम बन सकता है।

राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में बुनकर उद्योग की वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की संभावनाओं के साथ इस क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों पर बुनकर विशेषज्ञों का मार्गदर्शन होगा। इस कार्य को निश्चितरूप से गति मिलेगी और सहकार से समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस अधिवेशन में प्रमुखरूप से सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर, सहकार भारती के संस्थापक सदस्य व रिजर्व बैंक के संचालक सतीश मराठे व बुनकर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अनंत कुमार मिश्र सहित अन्य सहकार भारती के केंद्रीय पदाधिकारी पूर्ण समय रहेंगे।

इस बुनकर अधिवेशन में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री जीतनराम मांझी, प्रदेश के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व प्रदेश के सहकारिता मंत्री केदार कश्यप जी विशेष रूप से इस अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे। सहकार भारती तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है, इस अधिवेशन में उनके आने की पूरी संभावना है।

इस अधिवेशन की समुचित व्यवस्था के लिए प्रदेश के महामंत्री कनिराम जी के साथ प्रदेश की कार्यकारिणी, अधिवेशन के संयोजक सुरेन्द्र पाटनी, अधिवेशन सह संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन, कार्यालय मंत्री सौरभ शर्मा व अधिवेशन व्यवस्था प्रमुख अजय अग्रवाल सहित अधिवेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रमुख व उनकी टोलियाँ बनाई गई है।

हस्तकरघा बुनकरों की चुनौतियाँ और “वोकल फॉर लोकल “के माध्यम से समाधान की ओर एक कदम सहकार भारती बुनकर प्रकोष्ठ का

भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर में हस्तकरघा और बुनकरी की कला का विशेष स्थान है। किंतु आज के समय में यह पारंपरिक व्यवसाय अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिससे न केवल बुनकरों की आजीविका पर प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि इस अनमोल विरासत के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here