Home चर्चा में अवैध रूप से स्कूटी वाहन में शराब परिवहन करते हुए आरोपी को...

अवैध रूप से स्कूटी वाहन में शराब परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता ; थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

2
0

जांजगीर-चांपा संवाददाता – निलेश सिंह

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर थाना जांजगीर पुलिस द्वारा आरोपी अजीत राठौर के कब्जे से स्कूटी में परिवहन करते 30 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2400/रूपये को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, ASI नरेंद्र डीक्सेना का सराहनिय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here