कोरबा – कमला नेहरू महाविद्यालय में 75वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूम धाम से मनाया गया। महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान में निर्धारित नियम हमारे जीवन, देश व समाज की दशा-दिशा और राह निश्चित करते हैं। चाहे वह समाज के द्वारा बताए गए संविधान हों, कानून के द्वारा बताए गए संविधान हों या स्व परिमार्जित होकर निर्मित स्वयं के जीवन के लिए, स्वयं की कर्तव्य पारायणता के लिए परिमार्जित संविधान हों, उनका पालन सुनिश्चित कर अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन ही हमें एक जिम्मेदार व जागरुक नागरिक की पहचान देता है। बगैर संविधान के नियमों के जीवन और कार्यक्षेत्र ही नहीं, सबकुछ अस्तित्वहीन माना जाता है।विद्यार्थियों ने संगीत की मधुर धुन में सुमधुर प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने भी आशीर्वचन प्रदान करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित और प्रेरित किया। विद्यार्थियों और कनिष्ठ प्राध्यापकों ने वरिष्ठजनों को भारतीय संस्कृति और परंपरा का अनुसरण करते हुए चरण वंदन कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष लोकेश्वर सिंह तोमर, समिति के सहसचिव उमेश लाम्बा, कॉलेज के सभी विभागप्रमुख, सहायक प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
न्यूज़36 गढ़ संवाददाता – निलेश सिंह जांजगीर-चाम्पा: विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा*…
सक्ती संवाददाता - दीपक ठाकुर बाराद्वार - शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता और प्रगति की दिशा…
संवाददाता - अशोक मनहर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी से कल राज्य मुख्य…
27 जून से 14 जुलाई तक होंगे हर विधानसभा में कार्यक्रम देश मे लगातार तीसरी…
आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम होंगे मुख्य अतिथि बलरामपुर 04 जुलाई…
शिशु के पेट पर गर्म तेल की मालिश करने से उनकी स्वास्थ्य पर कई तरह…