अर्जुन झा/ नगरनार। मोर तिरंगा मोर अभिमान, एक पेड़ मां के नाम के तहत आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरनार मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र नगरनार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कस्बे की गलियां देशभक्ति के नारों से गूंजती रहीं।
तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शिक्षिकाएं भी सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा मुख्य सड़क से होती हुई बाजार चौक, पंचायत भवन और सामुदायिक भवन की परिक्रमा कर पुनः शाला भवन में जाकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा के उपरांत एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा झंडा भी लगाया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा नगरनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, सरपंच श्रीमती उमाकांत बघेल, पूर्व सरपंच रेनू बघेल, जनपद सदस्य देवकी शंभू कश्यप, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रभारी घनश्याम सेठिया, मंडल मंत्री रामचंद्र बघेल, बलिराम सेठिया, तुलाराम सेठिया, मन्नू राम बघेल, अनंतराम बघेल, दिगंबर नाग, शंभू कश्यप, रामदास नाग, शंकर सेठिया, मानसिंह नाग, बलराम बघेल एवं ग्रामीण जन सम्मिलित हुए।









