Home चर्चा में जांजगीर-चांपा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर अनाचार करने...

जांजगीर-चांपा में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

5
0

जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

चांपा,में 13 अगस्त 2025 — जिले में महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है। थाना चांपा पुलिस ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती अनाचार करने वाले आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

थाना चांपा क्षेत्र के अंतर्गत डूमर लाल गुप्ता उर्फ विक्की गुप्ता (40 वर्ष), निवासी कदम चौक, थाना चांपा के विरुद्ध पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए धारा 64 (2)(एम) BNS के तहत तत्काल मामला दर्ज किया।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आरोपी को ट्रैक कर हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। तत्पश्चात विधिवत गिरफ्तारी की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में उनि. उमेंद्र मिश्रा, मप्रआर. पुष्पलता साहू, आर. वीरेश सिंह, आर. गोपेश्वर सिंह और आर. भूपेंद्र गोस्वामी का सराहनीय योगदान रहा।

यह घटना न केवल पुलिस की संवेदनशीलता और सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि जांजगीर-चांपा पुलिस महिला सम्मान और सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here