Home बीजापुर बीजापुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों की कायराना वारदात, आईईडी विस्फोट में...

बीजापुर: स्वतंत्रता दिवस से पहले नक्सलियों की कायराना वारदात, आईईडी विस्फोट में डीआरजी जवान घायल

8
0

बीजापुर-

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 15 अगस्त से पहले माओवादियों की एक और हिंसक हरकत सामने आई है। एंटी-नक्सल ऑपरेशन के तहत सर्चिंग पर निकले जवानों को भैरमगढ़ ब्लॉक के माटवाड़ा थाना क्षेत्र में निशाना बनाया गया। माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

भैरमगढ़ में हुए विस्फोट की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

त्योहारों से पहले माओवादी वारदातें

आमतौर पर 15 अगस्त और 26 जनवरी से पहले माओवादी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश करते हैं। बीजापुर में हुई यह घटना भी उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।

बौखलाहट में नक्सली

सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और एंटी-नक्सल ऑपरेशनों के चलते माओवादियों का दायरा सिकुड़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में माओवादी मुठभेड़ों में मारे जा रहे हैं या आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। बस्तर में स्थानीय लोग भी अब हिंसा से थक चुके हैं और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं। यही वजह है कि बौखलाए नक्सली इस तरह की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here