Home चर्चा में गुरु गोविंद सिंह वार्ड में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ के तहत निकाली...

गुरु गोविंद सिंह वार्ड में ‘मोर तिरंगा मोर अभियान’ के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

8
0

बस्तर संवाददाता- अर्जुन झा 

जगदलपुर- आजादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरु गोविंद सिंह वार्ड क्रमांक 36 में मोर तिरंगा मोर अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
अघनपुर प्राथमिक शाला एवं कंगोली प्राथमिक शाला के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर रैली की शुरुआत की। यात्रा में नगर के महापौर संजय पांडे एवं निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पूर्वी नगर अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे।


महापौर संजय पांडे ने कहा यह अभियान राष्ट्रभक्ति की भावना जगाने एवं स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों को याद करने का माध्यम है।
निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन ने कहा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव एवं सम्मान की भावनाओं को बढ़ावा देना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।
वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा ने कहा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को घर-घर तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है।
यह आयोजन वार्ड पार्षद संग्राम सिंह राणा के मार्गदर्शन में एवं नगर मंत्री अविनाश सिंह गौतम, बूथ अध्यक्ष बंटू पांडे और सुरेश कश्यप के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से सुधा मिश्रा, ममता सिंह राणा, लक्ष्मी कश्यप, बिजली बैध, नीलम यादव,रमा सवनक,रोहित बैस, शशि नाथ पाठक, रोशन झा, रंजीता पानीग्राही, उमेश गुप्ता,राजेश सिंह,शशांक श्रीवास्तव,अजय सेठिया,करण शर्मा,शरद गुप्ता, प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला अघनपुर चिंता राम मेश्राम,प्रधानअध्यापिका प्राथमिक शाला चंद्राकला मौर्य, पुष्पा टंडन सहित जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here