Home चर्चा में स्कूलों में किताब–गणवेश की कमी पर भड़के जनपद सदस्य शुभांशु साहू, शिक्षा...

स्कूलों में किताब–गणवेश की कमी पर भड़के जनपद सदस्य शुभांशु साहू, शिक्षा विभाग के कार्यों पर खड़े किए प्रश्नचिन्ह

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग, 13 अगस्त 2025 —जनपद पंचायत आरंग की सामान्य सभा की बैठक में क्षेत्र क्रमांक 20 के जनपद सदस्य शुभांशु साहू ने स्कूलों में पुस्तक एवं गणवेश की उपलब्धता में कमी के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है।”
शुभांशु साहू ने शिक्षा विभाग के कार्यों पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि स्कूल खुले हुए दो महीने से अधिक हो गए हैं, लेकिन कई विद्यालयों में अब तक सभी बच्चों को पूरी पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। साथ ही, गणवेश वितरण में भी देरी हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और आत्मविश्वास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब समय पर सभी आवश्यक संसाधन — पुस्तकें, गणवेश और अन्य शिक्षण सामग्री — बच्चों तक पहुंचें।
जनपद पंचायत आरंग के सामान्य सभा की बैठक में में शुभांशु साहू ने खंड शिक्षा अधिकारी मानिक लाल मिश्रा से कई गंभीर सवाल किए और पूछा कि आखिर वितरण में देरी के कारण क्या हैं, तथा इसे दूर करने के लिए ठोस कदम कब तक उठाए जाएंगे। उन्होंने पंचायत प्रशासन और शिक्षा विभाग को चेतावनी दी कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, अन्यथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा होने पर वे प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
साहू ने कहा कि वे इस मामले की निगरानी स्वयं करेंगे और तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक प्रत्येक छात्र तक पुस्तक और गणवेश नहीं पहुंच जाती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here