Home मुख्य ख़बरें पहले दिन ही धमाका: ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी तमिल ओपनर, वर्ल्डवाइड कमाई...

पहले दिन ही धमाका: ‘कुली’ बनी सबसे बड़ी तमिल ओपनर, वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ पार

10
0

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी इस फिल्म ने महज़ 24 घंटों में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली, जिससे यह अब तक की सबसे बड़ी तमिल ओपनिंग फिल्म बन गई है।

भारत में शानदार ओपनिंग
रजनीकांत के साथ इस फिल्म में नागार्जुन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि आमिर खान का स्पेशल कैमियो भी दर्शकों को सरप्राइज देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कुली’ ने भारत में पहले दिन सभी भाषाओं (तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी) में मिलाकर लगभग 65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, हिंदी वर्जन ने सीमित शोज के बावजूद करीब 5.5 से 6.5 करोड़ रुपये जुटाए।

रिकॉर्ड तोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ‘कुली’ ने भारत में पहले दिन लगभग 68–70 करोड़ और दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए। यह किसी भी तमिल फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी वर्ल्डवाइड ओपनिंग है, जिसने रिलीज के दिन ही कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।

‘वॉर 2’ को भी पछाड़ा
दिलचस्प बात यह है कि 14 अगस्त को ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भी रिलीज हुई थी, जिसने पहले दिन भारत में 52 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। हालांकि ‘कुली’ के आंकड़ों के सामने यह कमाई पीछे रह गई और रजनीकांत की फिल्म 2025 में ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here