
22 अगस्त को सभी सिनेमाघरों मे प्रदर्शित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोही डारे 2 का ग्रांड मीट अप एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम 14 अगस्त गुरुवार को दोपहर 3 बजे होटल सेलिब्रेशन रायपुर मे रखा गया था!
जिसमे फिल्म के सभी कलाकार जैसे की करण खान, शालिनी विश्वकर्मा, क्रांति दीक्षित, संजय महानन्द, योगेश अग्रवाल, धमेन्द्र चौबे,जीत शर्मा,भूमि साहू, अकांक्षा बंजारे, श्रुति पाण्डेय उपस्थित थे इस फिल्म के निर्देशक अनुपम वर्मा है

सम्मान समारोह के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रमोटर विकास यादव जीएवं पूर्व पत्रकार एस पी जगने का योगेश अग्रवाल ज़ी और अनुपम वर्मा जी के हाथो सम्मान किया गया!
विकास यादव के काम को सभी ने सराहा और विकास यादव को बधाई दिये और आशीर्वाद दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किये!
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सतीश जैन, संतोष जैन, मोहन सुंदरानी,योगेश अग्रवाल,मनोज वर्मा उपस्थित थे









