रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
प्राचीन नगरी रतनपुर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व पुरे राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) द्वारा महामाया चौक में आयोजित इस भव्य समारोह में महामाया चौक देश भक्ति नारों और देशभक्ति गीतों से गूंज उठा।
मुख्य अतिथि के रूप मे इस स्वतंत्रता पर्व पर, क्षेत्र के विधायक अटल श्रीवास्तव जैसे ही तिरंगे को फहराया, ओर चौक “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाये और नगर की भीड़ पुरे उत्शाह मे नजर आये । कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष अग्रवाल जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि मिलन सिंह मरावी, रामरतन भारद्वाज, गणेशिया बाई सारथी, शोभा दुबे और संजय जयसवाल , मंच पर उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय और जनप्रिय कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा
“स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व, यह हमारे तपस्या, त्याग और बलिदान की कहानी है। तिरंगा हमें याद दिलाता है कि हमारी पहचान, हमारी एकता और हमारी ताकत इसी में है। हमें संकल्प लेना होगा कि हम न केवल देश की सीमाओं की, बल्कि इसके आदर्शों—समानता, भाईचारे और न्याय—की रक्षा करेंगे।”
सुभाष अग्रवाल जी ने भी अपने संदेश मे कहा—
“आज का दिन हम हमें अपने समाज में प्रेम, शिक्षा और अनुशासन के साथ एक विकसित भारत के निर्माण मे अपना सहयोग देना जो हर व्यक्ति का कर्तव्य हैं जिसके लिए हमें हमेशा जागरूक रहना हैं ”
राष्ट्रगान के गीत और तिरंगे की शान के साथ उपस्थित लोगो नें भारत माता के जयकारों के साथ सभा का समापन किया,










