Home चर्चा में बरसते पानी में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वज वंदन

बरसते पानी में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया ध्वज वंदन

3
0

बस्तर संवाददाता -अर्जुन झा

= मंत्री केदार कश्यप ने बालोद में फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी =
जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
बारिश के उपरांत भी बड़ी संख्या में जुटे लोग
स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित समारोह में मंत्री श्री केदार कश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों का किया सम्मान, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में आज स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग मंत्री केदार कश्यप ने स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि शकश्यप ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े।

कार्यक्रम में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख, पवन साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, यज्ञदत्त शर्मा, केसी पवार, जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा के सेनानी उमेश गुप्ता, वनमंडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा, नूतन कंवर, एएसपी मोनिका ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आज के आयोजन में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में आम नागरिक पूरे समय उपस्थित रहे। समारोह में स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर किया गया।
बॉक्स
बलिदानी परिवारों का सम्मान
इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
बॉक्स

पुलिस की परेडउत्कृष्ट
परेड सीनियर में जिला पुलिस बल को प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 14वीं वाहिनी धनोरा को द्वितीय स्थान एवं नगर सेना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत एनसीसी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद प्रथम स्थान, रोवर्स स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल रेडक्राॅस बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
बॉक्स

महावीर स्कूल प्रथम
इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में महावीर अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद को प्रथम स्थान, गुरूकुल विद्यापीठ स्कूल बालोद को द्वितीय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में परेड कमांडर के रूप में रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा एवं उप निरीक्षक अनुराधा बोरकर ने टूआईसी के दायित्वों का निर्वहन कर समारोह में आकर्षक मार्च पास्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here