मनेन्द्रगढ़ संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
गजराज का दल पहुंचा बड़वार , मकान को पहुंचाया नुकसान
एमसीबी- जिले में बरसात लगते ही हाथियों का दल संजय राष्ट्रीय उद्यान से , गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के लगे ग्रामो में लगातार विचारण करते हैं, बीती रात वन मंडल मनेद्रगढ़ के वन परिक्षेत्र बहरासी बीट बड़वार इन्द्रकुमारी पति प्रेमलाल चेरवा का घर तोड़कर, घर में रखें सामग्रियों का तोड़फोड़ कर नस्ट कर दिए। हाथियों का आतंक से ग्रामीणों में दहशत। बीती रात करीब 9:00 बजे शाम 12 हाथियों का दल बड़वार में दो घरों में हमला कर दिया,जिसकी जानकारी फोन के माध्यम से वनरक्षक सोनू एवं वनपाल समय लाल कुजूर को दिया गया। परंतु वन हमला सुबह 1.00 बजे तक उक्त घटना स्थल पर नजर नहीं आए। तब उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच एवं मीडिया का सहारा लेते हुए घटित घटना की जानकारी बताया गया ।उक्त घटना की जानकारी बताते हुए कहा कि वन विभाग के एक भी कर्मचारी अधिकारी अभी तक देखने नहीं आए हैं , ग्रामीण एकत्रित होकर रात में घर से बाहर रहने को हुए मजबूर , लोगों में बना है भय का माहौल।

वही हाथियों का दल गांव से लगे जंगल में होने का मूमेंट है, और रात होते ही फिर से गांव में आने की संभावना बनी है, वही वन विभाग अभी तक निष्क्रिय है ,जिससे ग्रामीणों में जान माल का खतरा बना है।
वन परिक्षेत्र बहरासी

बहरासी वन परिक्षेत्र अधिकारी इंद्रभान पटेल को फोन से उक्त घटना की जानकारी लिया गया, तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही गई, जबकि वनरक्षक सोनू एवं वनपाल समय लाल कूजूर को फोन से जानकारी घर वालों ने दिया था, परंतु आज 1:00 बजे दिन तक वन हमला इसपाट पर नहीं पहुंचा। वन अमला ना पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश, ग्रामीणों ने कहा कि इनकी हर कार्य में लजर व्यवस्था देखने को मिलता है इनके द्वारा ग्रामीणों पर हुई आपबीती पर ध्यान नहीं दिया जाता है, इनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के, लोगों को अक्सर परेशान किया जाता है , लोग वन परीक्षेत्र अधिकारी इंद्रभान पटेल के कार्यकलापों से काफी असंतुष्ट हैं। अब देखना यह है कि वन अमला उक्त घटना में क्या कार्रवाई करती है। या फिर परिजन अपने उजड़ा आशियाना को लेकर दर दर ठोकर खाने को मजबूर रहेगा।









