Home चर्चा में 15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा का...

15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे देश की आत्मा का उत्सव है -मिथलेश साहू

6
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

कुरुद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भेंडरवाणी में सरपंच मिथलेश साहू (पूर्व सैनिक) एवं पंचगणों के द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया जिसमे समस्त ग्राम वासियों के साथ पंचायत के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे साथ ही ध्वजारोहण के पश्चात सरपंच मिथलेश साहू ने अपने उध्बोधन में कहा कि-
15 अगस्त का यह दिन जब तिरंगा सिर्फ कपड़े का टुकड़ा नहीं रहता—वो हमारे बलिदान, संघर्ष और सपनों का प्रतीक बन जाता है।

आजादी हमें विरासत में मिली, लेकिन उसकी कीमत बहुत भारी रही—हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, जेल की यातनाएं, और सालों की संघर्षपूर्ण लड़ाई। इस दिन हमें गर्व भी होता है और ज़िम्मेदारी का एहसास भी, कि हम उस आजादी को सिर्फ संजोकर न रखें बल्कि उसे और मज़बूत करें—असमानता, भेदभाव और भ्रष्टाचार से मुक्त भारत की ओर बढ़ता रहे।

आगे सरपंच ने कहा कि 15 अगस्त पर तिरंगा देखना और “सारे जहाँ से अच्छा” सुनना, दिल में ऐसा जोश भर देता है कि ट्रैफिक में फंसा इंसान भी गाड़ी का हॉर्न बजाने के बजाय शायद “वन्दे मातरम्” गुनगुनाने लगे।

अगर सच कहूं तो, 15 अगस्त हमें सिर्फ अतीत याद नहीं कराता, बल्कि ये पूछता भी है—
“क्या हम वो भारत बना रहे हैं, जिसके लिए ये कुर्बानियां दी गई थीं?”

आजादी के इस महान पर्व पर ग्राम पंचायत भेंडरवानी के प्रथम नागरिक व सरपंच मिथलेश साहू (सेवा निवृत्त फौजी ‍),उपसरपंच सावित्री निर्मलकर , सचिव मोहनिश देवदास, पंच उमेश्वर पटेल, पंच कविता साहू, पंच कमलेश साहू, पंच टिकेश सिन्हा, पंच जामिन साहू, पंच रोहिणी साहू पंच, कौशल्या ध्रुवंशी, पंच जुगल किशोर ध्रुवंशी,पंच मौरिन साहू , जनपद सभापति एवन साहू, भूतपूर्व सरपंच प्रतिनिधि पोखन सिन्हा , भूतपूर्व उपसरपंच नम्मूलाल साहू, पूर्व पंच चैतूराम पटेल, देवेन्द्र साहू, दुलरवाराम साहू,ग्रामवासियों में मनहरन साहू,राकेश साहू,हेमकुमार पटेल, गणपत साहू,झामेश साहू ,दौला साहू, झामिन साहू,सुशीला साहू, कित्ती पटेल,बालूराम साहू, जय स्वरूप साहू, वेदप्रकाश साहू, गजेन्द्र निर्मलकर, रामबगस साहू,भावेश ध्रुवंशी, BSF टिकेश्वर साहू ,(से. नि. फौजी), रामआसरा गोस्वामी, शत्रुघ्न साहू, आपरेटर लक्ष्यप्रशाद साहू, रोजगार सहायक त्रिलोकी साहू, पवन कामड़े,कोटवार रोहित नगारची, हेमनाथ साहू,समस्त प्रा. एवं मा. शाला शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here